फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police constable allegedly rapes bcom student, arrest

दागदार हुई दिल्ली पुलिस, बीकॉम की छात्रा से रेप के आरोप में हवलदार गिरफ्तार

Fri, 20 Jan 2017 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jan 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
delhi police constable allegedly rapes bcom student, arrest

दिल्ली पुलिस के एक हवलदार पर बीकॉम की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर आरोपी ने छात्रा को बेहोश कर दिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी हवलदार को गिरफ्तार कर लिया है। हवलदार मध्य जिला में सूचना विभाग में तैनात है। कल्याणपुरी थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता सलमा (17) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ विनोद नगर इलाके में रहती है। सलमा ने 2016 में 12वीं कक्षा पास करने के बाद इग्नू से बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवलदार पढ़ाई में उसकी मदद कर देता था

delhi police constable allegedly rapes bcom student, arrest

दूसरी ओर आरोपी हवलदार राजीव चौहान (42) परिवार के साथ शकरपुर में रहता है। उसका पीड़िता के घर कुछ माह से आना-जाना है। वह पढ़ाई में उसकी मदद कर देता था। आरोप है कि गत छह जनवरी को सलमा अपनी कोचिंग से निकली तो उसके पास राजीव का फोन आया।

 

उसने अंग्रेजी के नोट्स देने की बात कर सलमा से मिलने की बात की। मदर डेयरी पर आरोपी नोट्स देने की बात कर उसे शकरपुर स्थित अपने घर ले आया। उस समय राजीव की पत्नी व बच्चे घर पर नहीं थे।


बातचीत के दौरान राजीव सलमा के लिए कॉफी बना लाया। कॉफी पीते ही सलमा बेहोश हो गई। आरोप है कि राजीव ने उसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसने उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर किसी को कुछ न बताने के लिए कहा।

पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज क‌िया

delhi police constable allegedly rapes bcom student, arrest

इधर, इसके बाद 17 जनवरी को राजीव सलमा के घर पहुंच गया। वहां पढ़ाने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसे धमकाने लगा।

 

पीड़िता ने सारी बात अपनी मां और भाई को बताई। इसी दौरान उसके पिता भी आ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
 

घर से ही आरोपी हवलदार राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed