{"_id":"59a2f5da4f1c1b1c0b8b462f","slug":"delhi-police-bust-out-high-profile-casino-in-greater-kailash-area-25-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के इस पॉश इलाके के एंक्लेव में चल रहा था हाईप्रोफाइल कैसीनो, 25 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली के इस पॉश इलाके के एंक्लेव में चल रहा था हाईप्रोफाइल कैसीनो, 25 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 28 Aug 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
casino bust out
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश स्थित पंपोश एंक्लेव में पूर्व मॉडल व इवेंट मैनेजर अपने घर में कैसीनो चला रही थी। शनिवार देर रात को दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने कोठी पर छापामार कर कैसीनो मालिक पूर्व मॉडल समेत 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में 14 लोग सट्टा लगा रहे थे, जबकि 10 कर्मचारियों को वहां खाने-पीने व अन्य इंतजामों के लिए रखा गया था।
विज्ञापन
कसीनो मालिक की पहचान अनुपमा जैन (45) के रूप में हुई है। वहीं पकड़े गए ज्यादातर लोग नोएडा, ग्ररुग्राम व दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। इनमें बिल्डर, प्रॉपर्टी डीलर व कारोबारी भी है। इनके पास से 7.58 लाख रुपये, 2700 कोइन, 45 ताश की गड्डियां, एक पोकर टेबल, 25 मोबाइल और एक नोट गिनने की मशीन बरामद हुई है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि ग्रेटर कैलाश, पंपोश एंक्लेव स्थित ए-19, दूसरी मंजिल पर सट्टा लगाया जा रहा है। देर रात करीब 11.30 बजे एसीपी सतीश केन, इंस्पेक्टर दिलीप सिंह, अनिल मलिक, एसआई कुलदीप, मेघाराम व किशोर व अन्यों की टीम ने मकान की दूसरी मंजिल पर छापा मारा। करीब 300 गज के मकान में पुलिस को अलग-अलग उम्र के करीब 25 लोग वहां मिले। इनमें 14 लोग सट्टा खेलने वाले थे।
विज्ञापन
छानबीन के दारान पुलिस को पता चला कि सट्टा लगा रहे कुछ लोगों में कारोबारियों के अलावा एक दो छात्र व नौकरीपेशा लोग भी है। पूछताछ के दौरान कैसीनो मालिक अनुपमा ने बताया कि वह पिछले करीब डेढ़ साल से इस मकान में अपने बेटे के साथ रह रही है। पूछताछ के दौरान अनुपमा ने बताया कि वह पिछले करीब एक माह से कैसीना चला रही थी।
वीकएंड पर अपने जानकार लोगों को कसीनो में जुआ खेलने बुलाती थी। आठ लोगों के बैठने वाली पोकर टेबल ताश की गड्डियां के जरिये जुआ खिलवाया जाता था। गेम खेलने के लिए पैसे देकर वहीं से कॉइन खरीदे जाते थे। इन कॉइन्स के जरिये ही जुआ खिलवाया जाता था। पुलिस ने पोकर टेबल के अलावा वहां से बिंगो गेम भी बरामद किया है। उससे भी जुआ खिलवाया जाता था। गेम खेलने आए लोगों से के खाने-पीने व जुआ खिलवाने में मदद करने के लिए अनुपमा ने 10 कर्मचारियों को रखा गया था।
पुलिस इन कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। कमाल की बात यह है कि इस घटना की जानकारी वहां के निवासियों को बिल्कुल नहीं थी। पुलिस आसपास के लोगों व अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने कैसीनो से एक नोट गिनने की मशीन के अलावा अन्य सामान भी बरामद किया है।