{"_id":"58eb913d4f1c1b874acf5630","slug":"delhi-police-arrested-2-man-accused-illegal-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD चुनावों के लिए हरियाणा से लाई गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 2 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
MCD चुनावों के लिए हरियाणा से लाई गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 2 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Apr 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
शराब सर्व नहीं होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के वसंत विहार थाना पुलिस ने दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनावों के लिए लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब के साथ नशे के दो सौदागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध शराब को हरियाणा से दिल्ली ला रहे थे। शराब सप्लाई की सप्लाई हुंडई एलान्त्रा में की जाती थी।
विज्ञापन
दक्षिण जिले केअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल के अनुसार एमसीडी चुनावों को देखते हुए पड़ोसी राज्यों से अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए पिकेट लगाकर चेकिंग की जाती है।
विज्ञापन
वसंत विहार थाने में तैनात एसआई राकेश यादव को सूचना मिली थी कि हुंडई कार से अवैध शराब की तस्करी हो रही है। भारी मात्रा में अवैध शराब को लेकर कार आउटर रिंग रोड आरआर फ्लाईओवर से गुजरेगी। सूचना के बाद एसआई अमित सोलंकी और राकेश यादव की विशेष टीम बनाई गई।
विज्ञापन
इस टीम ने पिकेट लगाकर अवैध शराब लेकर जा रही कार को पकड़ लिया। कार से अवैध शराब की 55 कार्टन बरामद किए गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कार चला रहे ड्राइवर की पहचान रघुवीर नगर निवासी ललित (22) व कार में बैठे दूसरे शराब तस्कर की पहचान करमवीर उर्फ करण (28) के रूप में हुई।
पूछताछ में पता लगा कि दोनों दोस्त हैं। ये हरियाणा से अवैध शराब को रूट बदल-बदलकर लाते थे। करमवीर के खिलाफ एक्साइज एक्ट के आठ व ललित के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। उसने कम समय में अधिक पैसे कमाने का लालच देकर ललिक को अवैध शराब की तस्करी में शामिल किया था।