फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi is not safe, child and teenager raped in diffrent places

महफूज नहीं दिल्ली, दो जगहों पर बच्ची और किशोरी से रेप

Tue, 07 Jun 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Delhi is not safe, child and teenager raped in diffrent places

राजधानी में बच्चियां सुरक्षित नहीं है। दो अलग अलग जगहों पर दरिंदों ने एक नौ साल की बच्ची और एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। वहीं नरेला इलाके में आप की एक महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के ही एक कार्यकर्ता पर गाली गलौज करने व फब्बितयां कसने की शिकायत दर्ज करवाई। तीनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पहला मामला अशोक विहार इलाके का है। नौ साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में रहती है। इसी मकान की ऊपर की मंजिल पर 19 साल का शाहरूख भी रहता है। वह एक बर्तन बनाने की फैक्टरी में काम करता है।
विज्ञापन


दो दिन पहले बच्ची किसी काम से छत पर गई थी। जहां शाहरूख से उसे पकड़ लिया और उसे अपने कमरे में ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से उसकी चंगुल से भागने के बाद बच्ची ने अपनी मां को सारी बातें बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी किताब लेने के लिए दुकान पर गई थी

Delhi is not safe, child and teenager raped in diffrent places

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी को हिरासत में ले लिया। मेडिकल जांच में बच्ची से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि होने पर अशोक विहार थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरा मामला आनंद पर्वत इलाके का है। 14 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ नेहरू नगर इलाके में रहती है। दादी की तबियत खराब होने की वजह से उसके पिता और दादा इन दिनों राजस्थान गए हैं। किशोरी अपनी मां के साथ घर में थी। शनिवार की दोपहर किशोरी किताब लेने के लिए दुकान पर गई थी।

आरोप है कि केबल का काम करने वाला प्रेम (19) उसे पकड़कर एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी किशोरी को बेहोशी की हालत में एक बंगाली डॉक्टर के क्लीनिक पर छोड़कर चला गया। जहां से किशोरी की मां को घटना की जानकारी दी गई।

प्रेम उसे जिस कमरे में ले गया था वहां चार लोग मौजूद थे

Delhi is not safe, child and teenager raped in diffrent places

किशोरी की मां ने रविवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने अगवा कर दुष्कर्म करने व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रेम को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पीड़िता ने मीडिया के सामने गैंग रेप किए जाने का आरोप लगाया है।

उसने बताया कि प्रेम उसे जिस कमरे में ले गया था वहां चार लोग मौजूद थे। लेकिन पीड़िता के दादा से संपर्क करने पर उसने बताया कि वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहता है और न ही इस मामले पर कोई बात करेगा। उसने बताया कि पीड़िता मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान देगी। वहीं जिला पुलिस उपायुक्त परमादित्य से गैंग रेप की घटना से इंकार किया है और आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की बात कही है।

तीसरी घटना नरेला इलाके की है। आम आदमी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने तीन दिन पहले पार्टी के कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज पर गाली गलौज करने व फब्बतियां कसने की शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर नरेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed