साली से शादी के लिए दिवाने जीजा के रास्ते में जब आई अपनी ही बेटी तो भूल गया खून का रिश्ता
साली से शादी करने के लिए किसी भी हद तक जाने को हुआ तैयार, बेटी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट
साली के कहने पर हो
साली से शादी करने के लिए की
थी सात साल की बेटी की हत्या
- पुलिस ने हत्या में शामिल भतीजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मन विहार इलाके में दूर की साली से शादी करने के लिए एक व्यक्ति ने अपने भतीजे के साथ मिलकर सात साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस बात का खुलासा पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने किया है।
आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल उसके भतीजे को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या करने के लिए अपने भतीजे को 30 हजार रुपये का प्रलोभन दिया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दामोदर (28) और संजय (19) के रूप में हुई है।
जिला पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि 17 जुलाई को अमन विहार थाना इलाके के एक अस्पताल से सात साल की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कुछ दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर खुलासा हुआ कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
साली ने कहा था वह अपने बच्चे होने के बाद उसके बच्चों का ख्याल नहीं रख सकेगी
19 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि बच्ची की हत्या उसके पिता दामोदर ने की है। पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पिता ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि जून माह में उसकी पत्नी का देहांत हो गया था।
उसके बाद वह दूर की साली के साथ शादी करना चाहता था। लेकिन साली ने कहा कि वह अपने बच्चे होने के बाद उसके बच्चों का ख्याल नहीं रख सकेगी। उसके बाद उसने अपने बच्चों की हत्या करने की योजना बनाई और इस बात से अपने भतीजे संजय को अवगत कराया।
संजय को उसने तीस हजार रुपये देने का प्रलोभन दिया। उसके बाद चाचा-भतीजे ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। वह अपने दो अन्य बच्चों की भी हत्या करना चाहता था। पुलिस ने दामोदर की निशानदेही पर संजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मूलत: बुलंदशहर के अनिवास के रहने वाले हैं।