फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Designer Rohit Bal was arrested last night getting into a brawl with neighbor, later get bail

पड़ोसी ने लगाए गंभीर आरोप, मशहूर डिजाइनर रोहित बल गिरफ्तार, बाद में जमानत पर रिहा

Fri, 22 Sep 2017 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Sep 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Designer Rohit Bal was arrested last night getting into a brawl with neighbor, later get bail
Rohit bal

डिजाइनर रोहित बल को शुक्रवार को अपने पड़ोसी से झगड़ा करने के ‌मामले में गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।

विज्ञापन


बता दें क‌ि द‌‌िल्ली की ‌ड‌िफेंस कॉलोनी में बृहस्पत‌िवार देर रात करीब तीन बजे पार्क‌िंग स्पेस को लेकर रोह‌ित बल का अपने पड़ोस‌ियों से झगड़ा हुआ। इसके बाद 3 बजकर 22 म‌िनट पर पीसीआर को कॉल की गई।

विज्ञापन

 

पुल‌िस सूचना म‌िलने पर तत्काल वहां पहुंची और रोह‌ित बल के साथ उनके कुक और ड्राइवर को भी ग‌िरफ्तार कर ल‌िया। बाद में शुक्रवार को सुबह उन्हें बेल पर र‌िहा कर द‌िया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


रोह‌ित बल के पड़ोसी का आरोप है क‌ि रात 3 बजे रोह‌ित ने दरवाजा खटखटाया और जैसे ही वो ‌न‌िकले रोह‌ित ने उन्हें गाल‌ियां देना शुरू कर द‌िया। इसके बाद पड़ोसी ने पुल‌िस को फोन कर इसकी सूचना दी। पुल‌िस अध‌िकारी के मुताब‌िक उस वक्त रोह‌ित बल नशे में भी था। उनपर आईपीसी की धारा 427, 451, 510 और 506 और 534 के तहत केस दर्ज क‌िया गया है।

इन धाराओं के अनुसार रोह‌ित पर सार्वजन‌िक जगहों पर मारपीट करना, शराब पीकर दुर्व्यवहार करना, धमकी देना, अवैध तरीके से अत‌िक्रमण करने का आरोप लगा है। सभी आरोप‌ियों को जमानत दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed