फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deception with investors in the name of flats, case against ten people

फ्लैट के नाम पर निवेशकों से ठगी, दस लोगों पर मामला दर्ज

Fri, 10 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 10 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Deception with investors in the name of flats, case against ten people
फ्लैट्स

हुडा के मास्टर प्लान में फ्लैट देने के नाम पर ठगी करने वाले बिल्डर प्रबंधन के दस लोगों के खिलाफ डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस ने बुधवार को धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


एमआर/एजीएफ कंपनी ने हुडा के सेक्टर 65 में प्रोजेक्ट लांच किया। जिसमें लोगों ने निवेश किया है। कंपनी ने अब तक कोई कब्जा नहीं दिया है। जिसकी शिकायत निवेशकों की ओर से गठित आरडब्लयूए की प्रधान रमा चावला ने डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


जिसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा ने कर बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ अपनी रिपोर्ट दी। डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस के अनुसार जिन बिल्डरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया वे एमआर/एमजीएफ कंपनी से जुड़े हैं। इन बिल्डरों में तीन सऊदी अरब के हैं। फिलहाल इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एमआरलैंड हिल्स ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष रमा चावला की ओर से पुलिस को शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला आठ साल पुराना है। आरोप है कि कंपनी और बिल्डरों ने सोसायटी में फ्लैट कंस्ट्रक्शन के नाम पर धोखाधड़ी की। पुलिस के अनुसार जिनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है उनमें श्रवण गुप्ता, शिल्पा गुप्ता, अनिल भल्ला, अभिराम सेठ, संजय मल्होत्रा, भारत भूषण, मोह मद अली रशीद, अहमद जलाल, हारून सइद सिद्दिकी, अमित जैन, आशीष नारायण और खुद एमार/एमजीएफ कंपनी है। पुलिस के अनुसार उक्त लोगों में मोहम्मद अली रशीद, अहमद जलाल और हारून सिद्दिकी दुबई, सऊदी  अरब के बताए जाते हैं। डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed