अफगानिस्तान के युवक पर जानलेवा हमला, छाती में मारा चाकू दिल तक पहुंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन थाना इलाके के जंगपुरा में अफगानिस्तान के युवक पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। युवक की छाती में चाकू लगा है जो दिल तक पहुंच गया। युवक को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस को संदेह है कि युवक की पत्नी ने उस पर जानलेवा हमला किया है। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, समीर सरजई (30) अफगानिस्तान का रहने वाला है और पत्नी अजीजा के साथ बी-208 जंगपुरा में किराये के घर में रहता है। उसकी पत्नी तुर्कमेनिस्तान की है।
समीर के दिल को नुकसान पहुंचा है
बृहस्पतिवार सुबह समीर को पत्नी अजीजा व दो पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। चाकू लगने से समीर के दिल को नुकसान पहुंचा है। अजीजा का कहना है कि कुछ लोग बृहस्पतिवार सुबह लूटपाट करने घर में घुसे थे।
समीर ने विरोध किया तो लुटेरों ने उसे चाकू मार दिया। पुलिस को अजीजा पर ही समीर को चाकू मारने का शक है। बताया जा रहा है कि समीर की दो पत्नियां हैं और वह अजीजा के साथ ही रह रहा था।
पुलिस को अभी ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि जिससे ये पता लग सके कि समीर पर हमला कैसे हुआ। समीर अफगानिस्तान से इलाज के लिए आने वाले लोगों का भारत में लाइजनिंग अफसर है।