फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dead body on road, bypass and highway jam

युवक का शव रखकर बाईपास और हाईवे पर लगाया जाम

Thu, 07 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 07 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
dead body on road, bypass and highway jam
लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

बदरपुर के मोलड़बंद एक्सटेंशन के रहने वाले युवक की मौत के मामले में परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम शव रख कर बाईपास रोड जाम कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। युवक का शव मंगलवार सुबह बदरपुर-फरीदाबाद बाईपास रोड पर पड़ा मिला था। बताया गया है कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला मानते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि उन्हें पता चला कि युवक को कुछ लोग अपहृत करके ले गए थे, जिन्होंने हत्या के बाद शव सड़क किनारे फेंक दिया। परिजन शिकायत लेकर बदरपुर थाने पहुंचे तो पुलिस ने मामला फरीदाबाद के सराय ख्वाजा थाने का बताया। पीड़ित जब सराय थाने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि मामला दिल्ली का है। इसी से नाराज परिजनों ने बुधवार शाम बाईपास रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जाम खुलवाने का प्रयास किया। इसके बाद गुस्साए प्रदर्शनकारी हाईवे पर पहुंच गए और वहां भी जाम लगा दिया। इसके चलते काफी देर तक बाईपास और हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन


बदरपुर के मोलड़बंद में रहने वाले 23 वर्षीय विनीत को सोमवार की रात को कुछ लड़के घर से बुलाकर ले गए थे। मंगलवार सुबह उसका शव फरीदाबाद क्षेत्र में बाईपास रोड के किनारे पड़ा मिला। पुलिस शव को सिविल अस्पताल ले आई। बुधवार सुबह उसकी पहचान हुई, पुलिस ने परिजनों को बताया कि विनीत की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

पोस्टमार्टम के वक्त ही परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसे कुछ लड़के घर से ले गए थे। उन्हें आशंका है कि उसकी हत्या करके शव फरीदाबाद में फेंका गया है। स्थानीय पुलिस ने परिजनों से कहा कि हमारे यहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई होनी थी जो पूरी करा दी गई है। यदि कोई अपराध हुआ है तो वह दिल्ली क्षेत्र में हुआ है, इसलिए कार्रवाई वहां की पुलिस करेगी।


 

पीड़ित परिजन बदरपुर थाने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि कार्रवाई फरीदाबाद पुलिस को करनी चाहिए। सीमा विवाद में उलझने के कारण परिजन परेशान हो गए और गुस्से में शव को बाईपास रोड पर रख कर जाम कर दिया। थाना सराय ख्वाजा प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। पुलिस को शिकायत मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है, उसके बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे लग रहा है कि मौत दुर्घटना में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed