बोरे में युवती का शव मिलने से मची सनसनी, मुंह में ठुंसा कपड़ा और हाथों में रची थी मेंहदी
नोएडा में अट्टा पीर से डीएलएफ मॉल जाने वाले रास्ते पर एक बोरे में युवती का शव मिलने से बुधवार(7 दिसंबर) सुबह सनसनी मच गई।
जानकारी के अनुसार इस मृत युवती की उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। युवती का शव एक बोरे में बंद मिला था और उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था।
युवती का शव नीले कपड़े में बंधा था और उसने काला कपड़े पहन रखे थे। बताया जा रहा है कि युवती के पैर भी बंधे हुए मिले थे। घटना की जानकारी मिलते ही नोएडा कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस मौके पर पहुंची।
शव से आ रही पेट्रोल की बदबू
बता दें कि युवती के हाथ पर मेंहदी लगी है जिस पर फारुक और शाहिदा नाम लिखा है। इससे पुलिस का अनुमान है कि युवती का नाम शाहिदा हो सकता है।
पुलिस के अनुसार युवती के शव से पेट्रोल की बदबू आ रही है और उनका कहना है कि युवती की मौत 4-6 घंटे पहले हुई लगती है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।