फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dead body find of missing man

लोनी से गायब हुआ था युवक, मंडोली में बंद गोदाम से रहस्यमय हालत में मिला शव

Tue, 31 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
dead body find of missing man
श‍व - फोटो : Demo Pic

लोनी इलाके से गायब युवक का शव रविवार शाम हर्ष विहार के एक खाली गोदाम से रहस्मय हालात में बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त भोला (22) के रूप में हुई है। भोला शुक्रवार शाम से अपने घर से गायब था। परिवार उसकी तलाश कर रहा था।

विज्ञापन


इस बीच हर्ष विहार के मंडोली से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस आशंका जता रही है कि ऊंचाई से गिरने की वजह से उसकी मौत हुई है। वहीं परिवार उसकी मौत पर हत्या का शक जता रही है। भोला गोदाम में कैसे पहुंचा, परिवार इसकी जांच कराने की बात कर रहा है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भोला अपने परिवार के साथ राहुल गार्डन, लोनी, गाजियाबाद में रहता था। इसके परिवार में पिता रोशन लाल, मां किरन देवी, तीन भाई व दो बहन हैं। भोला प्राइवेट नौकरी करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम को सब्जी लेने की बात कर भोला घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश करते रहे। इस बीच रविवार दिन में पुलिस को सूचना मिली कि मंडोली औद्योगिक क्षेत्र के एक बंद पड़े गोदाम में युवक का शव पड़ा हुआ है। 

पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया। बाद में युवक की पहचान हुई। पुलिस का कहना है कि सीमेंट की चादर पर चढ़ने के बाद करीब 20 फुट ऊंची छत से भोला नीचे गिरा है। 


अब वह गोदाम में क्या करने आया था, इसका पता नहीं चल सका है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed