फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dalit women gangraped in pretext of taking home

गांव छोड़ने के बहाने जंगल ले जाकर किया दलित महिला से गैंगरेप

Tue, 21 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 21 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dalit women gangraped in pretext of taking home
पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य अभी तक फरार हैं।

फिरोजपुर झिरका थाना के गांव बसईमेव में एक दलित महिला के साथ हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 16 जून की शाम की है, जहां पांच युवकों ने महिला के साथ बलात्कार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने मेवात के महिला पुलिस थाने में इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। बलात्कार के सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोनम ( बदला हुआ नाम) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दलित परिवार से संबंध रखती है और बहुत गरीब है। उसका पति गुड़गांव में मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह 16 जून की दोपहर बाद अपना घरेलू सामान लेने के लिए फिरोजपुर झिरका गई हुई थी। शाम होने पर जब वह बसईमेव की ओर लौटने के लिए फिरोजपुर झिरका के अंबेडकर चौक पर सवारी का इंतजार कर रही थी तो वहां बसईमेव के निवासी राहुल और वारिस मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ गए।

उन दोनों ने कहा कि वह गांव जा रहे हैं, तुम भी हमारे साथ चल दो। उस वक्त अंधेरा होने और सवारी न आने के चलते वह उन दोनों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर चल दी।

रास्ते में दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल को गांव से पहले ही पहाड़ियों की तरफ मोड़ लिया और उसे वह घने जंगल में लेकर चले गए। जब महिला ने उनका विरोध किया तो उन्होंने हथियार निकाल लिया और उसे जान से मारने की धमकी देकर डरा दिया।

इस दौरान उक्त लोगों ने फोन कर अपने अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया और फिर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने महिला को पीटा भी और धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे और उसके पति को जान से मार देंगे।


मामले के तीन दिन बीतने पर इस मामले को दबाव बनाकर निपटाने की कोशिश की गई। इस संदर्भ में अब पीड़ित महिला ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ बलात्कार की घटना के मामले में जांच चल रही है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed