दलित बेटियां बनीं हवस का शिकार, खेत में ले जाकर छेडख़ानी की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में दबंगों ने दलित परिवार की एक बच्ची और एक किशोरी को यौन हिंसा का शिकार बनाया। बारात में शामिल होने गई 11 साल की बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने यौन हिंसा कर डाली। टक्कर मार कर स्कूटी गिराने का विरोध कर रही किशोरी के साथ अधेड़ ने शारीरिक छेड़छाड़ की। महिला पुलिस दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच कर है।
सदर थाना क्षेत्र में रहने वाला दलित जाति का व्यक्ति मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता है। सोमवार को उसके गांव में एक बारात आई थी। बारात में उसके परिवार का भी न्योता था। शाम करीब छह सात बजे युवक की 11 साल की बच्ची अपने तीन छोटे-बड़े भाई बहनों के साथ न्योता खाने गई थी।
युवक के मुताबिक बच्चे खाना खाकर घर लौट रहे थे। हरिकिशन (25) रास्ते में मिला और बच्ची को पैसे की लालच देकर खेत से मूली उखाड़कर लाने को कहा। आरोप है कि हरिकिशन बच्ची को बारात के टेंट के पीछे अंधेरे में ले गया।
बच्ची को दबोच कर उसके साथ गलत हरकत करने लगा
वहां बच्ची को दबोच कर उसके साथ गलत हरकत करने लगा। बच्ची के रोने और चीखने पर आरोपी उसे छोड़ कर भाग निकला। रोते हुए घर पहुंची बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई। पीड़ित परिवार बारात के मंडप में पहुंचा। वहां मौजूद हरिकिशन को उन लोगों ने पकड़ा तो भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोप है कि भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकला।
एनआईटी थाना क्षेत्र में रहने वाले 17 वर्षीय किशोरी के मुताबिक रविवार की शाम पड़ोस में रहने वाले संजय शर्मा उर्फ टोनी ने घर के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी टक्कर मार कर गिरा दी। वह बाहर निकली और स्कूटी गिराने की वजह पूछी।
आरोप है कि संजय शर्मा उर्फ टोनी ने उसे पकड़ लिया और शारीरिक छेडख़ानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां और पड़ोस में रहने वाली महिला बाहर आए। उन्हें देख आरोपी ने किशोरी को छोड़ दिया और जाति सूचक गालियां देते हुए चला गया।
आरोप है कि एक माह पहले भी टोनी ने पीड़िता की छोटी बहन को पार्क में बुरी नीयत से दबोचा था। महिला थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है दलित संबंधी मामला होने की वजह से जांच एसीपी क्राइम अगेंस्ट वूमन पूजा डाबला कर रही हैं।