{"_id":"5910a1ac4f1c1bb737850c93","slug":"dadri-lynching-case-demands-for-jaan-mohammad-arresting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसाहड़ा कांड: गोकशी मामले में जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिसाहड़ा कांड: गोकशी मामले में जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 09 May 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
दादरी कांड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गऊ रक्षा हिंदू दल और बिसाहड़ा के ग्रामीणों ने गोकशी के मामले में जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। डीएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश पर जान मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के छह माह बाद भी अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
गऊ रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने कहा कि 28 सितंबर 2015 में बिसाहड़ा में गोहत्या के आरोप में गांव के कुछ लोगों ने इकलाख की पिटाई कर दी थी। इस दौरान उसकी मौत हो गई थी। उनका आरोप है कि घटना के बाद तत्कालीन सरकार ने एक तरफा कार्रवाई की, जिसके चलते 18 बालिग व नाबालिग युवकों पर इकलाख की हत्या के केस में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
उनका कहना है कि एक साल बाद फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में मांस के बीफ होने की पुष्टि हुई थी। कोर्ट के आदेश पर इकलाख समेत परिवार के सात लोगों के खिलाफ जारचा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मौके पर रामकुमार नागर, निखिल नागर, विकास नागर, सोबित नागर, समीर भाटी, संदीप नागर, अजय भाटी, पंकज शर्मा, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन