फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dadri lynching case another accused gets bail

बिसाहड़ा कांड: इकलाख हत्या के एक और आरोपी को मिली जमानत

Fri, 21 Apr 2017 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 21 Apr 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
dadri lynching case another accused gets bail
जिला न्यायालय ने बिसाहड़ा कांड मामले में जेल में बंद आरोपी विनय की जमानत मंजूर कर ली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 6 अप्रैल को दो अन्य आरोपियों की जमानत मंजूर की थी और वह जेल से बाहर आ चुके हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को विनय की जमानत का परवाना जिला जेल पहुंचने के बाद वह कारागार से बाहर आएगा। पुनीत व अरुण की जमानत को आधार मानते हुए जिला न्यायालय ने विनय की जमानत मंजूर की है। इस केस में अब तक तीन नाबालिग समेत छह आरोपियों की जमानत मंजूर हो चुकी है।    
विज्ञापन


बता दें कि बिसाहड़ा गांव में 28 सितंबर 2015 की रात ग्रामीण इकलाख की पीटकर हत्या कर दी गई थी और उसके बेटे दानिश को हमला कर घायल कर दिया गया था। घटना के बाद गांव के 18 लोगों को जेल भेजा गया था। जिसमें से तीन नाबालिग की जमानत पहले हो गई थी। एक आरोपी रवि की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह अप्रैल को दो अन्य युवकों पुनीत और अरुण की जमानत हाईकोर्ट से मंजूर हुई थी। अब, बुधवार को जिला न्यायालय ने विनय की जमानत मंजूर कर ली है। जेल में बंद अन्य आरोपी युवकों के परिजन उनकी जमानत अर्जी अदालत में लगाने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed