डी कंपनी ने मॉडल से कहा अंजाम भुगतने को रहे तैयार, फोन पर दी धमकी
- पीड़िता ने दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने में दी शिकायत
- अशोक विहार में रहने वाली ऋतु पर जताया संदेह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में बैंकॉक जाने से इंकार करने पर एक मॉडल को डी-कंपनी द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है। घटना से बुरी तरह डरी हुई मॉडल ने मुखर्जी नगर थाने में शिकायत दी है। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी थाने में पहुंच गए।
पीड़िता से पूछताछ के बाद फौरन मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का कहना है कि बैंकॉक न जाने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पुलिस विदेशी नंबर से आए कॉल की पड़ताल कर हकीकत का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पीड़िता ने अशोक विहार निवासी एक महिला पर संदेह जताया है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कानपुर की रहने वाली 21 साल की पीड़िता मुखर्जी नगर इलाके में किराए के फ्लैट में रहती है। वह दिल्ली समेत पूरे भारत में मॉडलिंग के कार्यक्रमों में भाग लेती है। कुछ माह पूर्व पीड़िता की मुलाकात अशोक विहार निवासी ऋतु नामक महिला से हुई थी।
एक सप्ताह से विदेशी नंबरों से आर रही फोन कॉल
ऋतु पीड़िता को मॉडलिंग के कार्यक्रम दिलाने लगी। इस बीच ऋतु ने पीड़िता से विदेशों में कार्यक्रम के लिए जाने के लिए कहा। यह कहकर उसने पीड़िता का पासपोर्ट लेकर बैंकॉक जाने का इंतजाम कर दिया। सब फाइनल होने के बाद ऋतु पीड़िता को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गई।
लेकिन पीड़िता को ऋतु पर कुछ शक हुआ। पीड़िता अपना पासपोर्ट लेकर वापस आ गई। ऋतु ने उससे कई बार बैंकॉक जाने के लिए कहा, लेकिन पीड़िता ने मना कर दिया। ऋतु अब दबाव बनाने लगी। इधर पिछले एक सप्ताह के दौरान पीड़िता को विदेशी नंबरों से बैंकॉक आने का दबाव बनाने वाली कॉल की जाने लगी।
कॉल करने वाले खुद को डी-कंपनी के बदमाश बताने लगे। मना करने पर पीड़िता को अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने के लिए कहा जाने लगा। शुक्रवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।