{"_id":"58a2edb74f1c1b5733d85763","slug":"cyber-fraud-drwan-35-thausand-from-account","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुद को स्टेट बैंक का अधिकारी बता खाते से निकाले 35 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को स्टेट बैंक का अधिकारी बता खाते से निकाले 35 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 15 Feb 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
cyber crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के बैंक खाते से साइबर ठग ने चार बार में 35 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-41 में रहने वाली प्रीति ने बताया कि 6 फरवरी को उनके मोबाइल पर फोन आया।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक के मुख्यालय का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। बैंक अब ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए फोटो युक्त एटीएम कार्ड दे रही है।
विज्ञापन
इस बहाने फर्जी बैंक अधिकारी ने उनके एटीएम कार्ड की गोपनीय जानकारी ले ली। इसके बाद चार बार उनके मोबाइल पर आने वाला ओटीपी पूछकर उनके खाते से 35066 रुपये निकाल लिए। फोन कटने के बाद महिला ने मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने का मैसेज देखा।
विज्ञापन
बैंक का नाम लेकर कोई फोन करे तो रहें सावधान
साइबर क्राइम
- फोटो : Demo
महिला ने तत्काल पति को सूचना दी और फिर कार्ड ब्लॉक करा दिया। थाना सेक्टर-39 में ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सावधान रहें
-बैंक कभी भी ग्राहकों को फोन कर उनसे जानकारी नहीं पूछता है। बैंक के पास आपकी पूरी जानकारी पहले से मौजूद है।
-किसी भी व्यक्ति, रिश्तेदार या करीबियों को अपने खाते या एटीएम, क्रेडिट कार्ड आदि का ब्योरा न बताएं।
-मोबाइल पर आने वाले ओटीओपी को इस्तेमाल करने के बाद डिलीट कर दें। ओटीपी किसी को नहीं बताना चाहिए।
-अगर फोन पर कोई खाता बंद होने या कार्ड ब्लॉक होने की बात कहता है तो अपनी बैंक की शाखा में जाकर पता कर सकते हैं।
-बैंक सामान्य स्थिति में बिना ग्राहक के अनुरोध के खाता या कार्ड ब्लॉक नहीं करती है।
-आपात स्थिति में जानकारी प्राप्त करने के लिए अपनी बैंक शाखा का नंबर अवश्य रखें।