{"_id":"58974a634f1c1bce22e81942","slug":"cyber-crime-account-linked-to-the-mobile-number-of-the-second-by-removing-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम: खाते से लिंक मोबाइल का दूसरा नंबर जारी कराकर निकाले 50 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर क्राइम: खाते से लिंक मोबाइल का दूसरा नंबर जारी कराकर निकाले 50 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 06 Feb 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
cyber crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेट बैंकिंग से जुड़े फोन नंबर का दूसरा सिम जारी करवा साइबर ठगों ने डीडीए के रिटायर्ड उपनिदेशक के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेक्टर 97 में रहने वाले सीआरसी शर्मा दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के रिटायर्ड उपनिदेशक हैं। उनके मुताबिक 26 अक्टूबर 2016 की शाम उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनके बैंक का अधिकारी बताते हुए उनका एटीएम ब्लॉक किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
एटीएम दोबारा एक्टिवेट कराने के लिए उनसे उनका फोन नंबर सत्यापित कराने को कहा। कॉल करने वाले ने उनसे एटीएम कार्ड से रजिस्टर किया गया मोबाइल नंबर मैसेज करने को कहा। उन्होंने मोबाइल नंबर भेज दिया।
विज्ञापन
कुछ समय बाद मोबाइल कंपनी से मैसेज आया कि उनका मोबाइल नंबर दूसरे सिम पर एक्टिवेट कर दिया गया है। इस बीच उन्हें बैंक से यह मैसेज भी आया कि नेट बैंकिंग के जरिये उनके खाते से दो बार में पचास हजार रुपये की रकम किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर की गई है।
उन्होंने तुरंत ही बैंक अधिकारी को फोन कर उनका खाता ब्लॉक कराने को कहा। इसके बाद उन्होंने मोबाइल कंपनी से भी नंबर ब्लॉक करने को कहा। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को भी दी, तब साइबर सेल ने जांच की।
शिकायत सही पाए जाने और धोखाधड़ी से पचास हजार रुपये निकाले जाने की पुष्टि होने के बाद शनिवार को थाना सराय ख्वाजा में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एसएचओ सराय ख्वाजा इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।