फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cut with a bladed weapon wife.

धारदार हथियार से पत्नी को काट डाला

Wed, 17 Dec 2014 01:15 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Wed, 17 Dec 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
Cut with a bladed weapon wife.

मंगलवार सुबह सनकी पति ने कहासुनी होने पर दाव (लकड़ी काटने का भारी धारदार हथियार) से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के समय दंपति का इकलौता पुत्र खेत पर गया था।

विज्ञापन


पड़ोसी के अचानक मकान में पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


मृतका के बेटे ने पिता के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हत्या के बाद सबूत नष्ट करने की नीयत से फर्श पर फैला खून भी साफ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी सनकी किस्म का है, जो पहले भी छोटी-छोटी बातों पर आपा खोकर ग्रामीणों के साथ मारपीट करता रहा है।

भड़जन गांव में कृष्णवती (45) परिवार के साथ रहती थीं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कृष्णवती का बेटा माेंटी खेत पर गया था। घर पर केवल कृष्णवती और पति वेदपाल थे।

बेटे की मानें तो माता और पिता के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। सुबह दोनों के बीच फिर से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और वेदपाल ने दाव से ताबड़तोड़ वारकर कृष्णवती की हत्या कर दी।

महिला के सिर, मुंह और पैर पर धारदार हथियार के दर्जनभर गहरे जख्म मिले हैं। हत्या के बाद आरोपी ने सुबूत मिटाने की नीयत से फर्श पर फैला खून भी साफ कर दिया था। मगर इसी बीच एक पड़ोसी मौके पर पहुंच गया और उसने शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी जांच पड़ताल की। मामले में मृतका के बेटे मोेंटी ने पिता वेदपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मानसिक विकृति से होता है भ्रम
मानसिक विकृति के कारण कई बार इंसान सोचता है कि सामने वाला उसे मार देगा। इसके चलते वह उसके साथ मारपीट शुरू कर देता है।

ऐसा इंसान से अच्छे-बुरे की पहचान करना भी खत्म कर देता है। उसके अंदर भ्रम की स्थिति पैदा होने लगती है। मानसिक रोगी का तत्काल इलाज शुरू होना चाहिए। -सचिन शर्मा मनोवैज्ञानिक मोदीनगर।


कई ग्रामीणों के साथ कर चुका है मारपीट
आरोपी पहले भी गांव के त्रिलोक, महिला चमनो एवं अपने पिता सुजान से मारपीट कर चुका है। इसके अलावा एक भैंसे और कई कुत्तों को मारा था। इसके चलते आरोपी सनकी लग रहा है। - नजीर खान एसओ भोजपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed