{"_id":"57e02e654f1c1bf67ba827a5","slug":"customers-were-making-taxi-robbery-police-tightened-screws","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी बुक कराकर करते थे लूटपाट, पुलिस ने कसा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्सी बुक कराकर करते थे लूटपाट, पुलिस ने कसा शिकंजा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडियो टैक्सी बुक कराकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में बुलंदशहर निवासी आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अन्य आरोपियों बुलंदशहर निवासी डब्लू, शहनवाज और मेरठ निवासी वसीम को तलाश रही है।पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त की शाम वसीम ने साकेत (दिल्ली) स्थित एक मॉल के पास से जस्ट डायल में कॉल कर नोएडा सेक्टर-37 चलने के लिए टैक्सी बुक कराई।
विज्ञापन
गाड़ी में डब्लू, शहनवाज और वसीम सवार हुए। सेक्टर-44 पहुंचते ही बदमाशों ने हथियार के बल पर चालक को कब्जे में लेकर कैब रुकवाई और वहां पहले से मौजूद अमित के साथ चालक से लूटपाट की। इसके बाद टैक्सी लेकर भाग गए।
विज्ञापन
मामले में पीड़ित चालक ने सेक्टर-39 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि एक सूचना के आधार पर अमित को गिरफ्तार कर 12 अगस्त को दरियागंज (दिल्ली) से चोरी की गई कार बरामद की गई है।