फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crossed the limit of animalism, my son became victim of inhuman torture in hostel

रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने बताया, कैसे उनके बेटे संग हॉस्टल में होता था सामूहिक कुकर्म

Sat, 17 Sep 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 17 Sep 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
crossed the limit of animalism, my son became victim of inhuman torture in hostel
छात्र से कुकर्म - फोटो : Demo Pic

मेरे इकलौते बेटे को कई बार ड्रग्स का इंजेक्शन दिया गया। आरोपियों ने ब्लू फिल्म देखकर बेटे सामूहिक कुकर्म किया। मेरे बेटे को हॉस्टल से बाहर नहीं जाने दिया गया। 

विज्ञापन


उसका मल्टीमीडिया मोबाइल तोड़ दिया गया। यह दर्द रक्षा मंत्रालय में तैनात रैगिंग और कुकर्म का शिकार बीटेक छात्र के पिता का है। जो वारदात की जानकारी देने के दौरान फफक पड़े। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने जानकारी दी है कि आरोपी हॉस्टल में लैपटॉप और मोबाइल में ब्लू फिल्म देखते थे। फिल्म देखने के लिए वह हॉस्टल के वाई-फाई पासवर्ड का इस्तेमाल करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब रूम मेट छात्र खोलेगा राज 

crossed the limit of animalism, my son became victim of inhuman torture in hostel
छात्र से कुकर्म - फोटो : Demo Pic
इसके बाद पीड़ित के कमरे में घुसकर जबरन ड्रग्स के इंजेक्शन देकर सामूहिक कुकर्म करते और उसे अमानवीय यातनाएं देते थे। पिता ने बेटे की प्राइवेट पार्ट से कपड़ा निकलने की भी बात कही है।

पुलिस पीड़ित छात्र के रूम मेट से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इस रूम मेट के पास मामले की पूरी जानकारी होगी। पुलिस ने हॉस्टल पहुंचकर संचालक समेत अन्य से भी पूछताछ की है।

वहीं हॉस्टल स्टाफ ने आरोपों को निराधार बताया। हॉस्टल कर्मचारियों के मुताबिक छात्र किसी मानसिक समस्या से पीड़ित है और उसका उपचार भी चल रहा है।  
 

इनके खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

crossed the limit of animalism, my son became victim of inhuman torture in hostel

पुलिस ने एमटेक छात्र ब्रज, बीटेक छात्र स्वर्णिम, राघव और करतन समेत हॉस्टल कर्मचारी कर्नल त्रिपाठी और मिस्टर मल्होत्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323,328 और 377 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है।  

नामजदों में एक सीनियर 
ब्लू फिल्म देखने आदि के कई संगीन आरोप लगे हैं। सभी आरोपों की जांच की जा रही है। नामजदों में केवल एक सीनियर छात्र है। पीड़ित छात्र का कई स्तर पर मेडिकल कराया गया है, सभी की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।- अश्विनी कुमार, नॉलेज पार्क थाना प्रभारी।

रक्षा मंत्रालय के कश्मीर हाउस के एक अधिकारी के बेटे से रैगिंग और ड्रग्स देकर कुकर्म का मामला सामने आया है। शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज के बीटेक छात्र के पिता ने हॉस्टल में 12 दिन तक बेटे को अमानवीय यातनाएं देकर कुकर्म का आरोप लगाया है। 

रोज जबरन इंजेक्शन से दिया जाता था ड्रग्स

crossed the limit of animalism, my son became victim of inhuman torture in hostel
ड्रग्‍स - फोटो : Azeem Ansari

पुलिस ने एक सीनियर समेत चार छात्रों और हॉस्टल वार्र्डन व कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिता ने बताया कि बीटेक में दाखिले के बाद कॉलेज के हॉस्टल में जगह न मिलने पर कालेज से संबंधित निजी हॉस्टल में छात्र को 27 अगस्त को रूम दिलाया गया था। 

5 सितंबर को बेटे ने फोन कर कहा कि वह हॉस्टल में नहीं रह सकता अगर रहा तो उसका करियर बर्बाद हो जाएगा। अगले दिन परिजन बेटे के हॉस्टल पहुंचे तो यहां तैनात स्टाफ ने रुपयों को लेकर मामूली विवाद होने की जानकारी दी और आगे से विवाद न होने देने का आश्वासन दिया। 

कुछ दिन के बाद पिता को बेटे ने दोबारा फोन किया तो वह उसे घर ले आए। छात्र ने पिता को बताया कि उसे हर रोज जबरन इंजेक्शन से ड्रग्स दी जाती थी। इसके बाद एक एमटेक छात्र और उसके तीन सहपाठी कुकर्म कर अमानवीय यातनाएं देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed