दिन-दहाड़े सीआरपीएफ इंस्पेक्टर को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में जब पुलिसवाले ही सुरक्षित नहीं हैं, तो जनता को कैसे सुरक्षित रहेगी। इन दिनों दिल्ली में बदमाश सरेआम वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं।
शुक्रवार सुबह मार्निंग वॉक के दौरान दिल्ली के आरकेपुरम में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर को गोली मार दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
फतेहपुर चक थाना क्षेत्र के बढ़ौत के रहने वाले सीआरपीएफ जवान विकास सिंह आरकेपुर में अपने भाई विपिन सिंह के साथ रहते थे।
ससुरालवालों ने मरवाई है गोली!
सीआरपीएफ जवान विकास सिंह के परिजनों ने उनके ससुरालियों पर हमले का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार कई दिनों पर विकास और ससुरालवालों में कुछ मुद्दे पर अनबन चल रही है।
इसी के चलते शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान उन पर हमला कराया गया।
गोली लगने के बाद विकास की हालत बेहद नाजुक बनी हुई। फिलहाल मामले का पूरा खुलासा नहीं हो सका है।