फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crooks entered in Officers home, made 14-year-old daughter mortgage

अधिकारी के घर घुसे बदमाश, 14 साल की बेटी को बनाया बंधक

Wed, 08 Jun 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 08 Jun 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
 Crooks entered in Officers home,  made 14-year-old daughter mortgage
नोएडा अथॉरिटी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

शहर में मंगलवार को दिनदहाड़े नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी के आवास पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। उनकी 14 साल की बेटी को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। हालांकि बदमाश वारदात को अंजाम नहीं दे पाए और बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन


अधिकारी के सरकारी आवास में बदमाश लूटपाट के इरादे से घुसे थे। नोएडा अथॉरिटी में प्लानिंग विभाग में असिस्टेंट के पद पर कार्यरत प्रेम कुमार सेक्टर-27 स्थित एच-94 में सरकारी आवास में रहते हैं।
विज्ञापन


उनकी बेटी महिमा (14) दसवीं की छात्रा है। प्रेम कुमार ने बताया कि तीन जून की सुबह वह ऑफिस गए थे। पत्नी कुमकुम वर्मा बाजार गई थी। महिमा ट्यूशन पढ़ने गई थी। आवास पर ताला लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी आवास में पीछे के रास्ते से घुसे थे बदमाश

 Crooks entered in Officers home,  made 14-year-old daughter mortgage

सुबह करीब 11.30 बजे दो बदमाश उनके सरकारी आवास में पीछे के रास्ते से घुस गए। बदमाश दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर कमरे में घुस गए। वह कमरे में रुपये, आभूषण और कीमती सामान खंगाल रहे थे।

करीब 12 बजे उनका कार चालक यमुना नंद झा बेटी महिमा को लेकर घर आ गया। उसने जैसे ही दरवाजे का ताला खोल कर कमरे में प्रवेश किए तभी उन्होंने देखा कि दो बदमाश पहले से कमरे में मौजूद हैं।

उनमें से एक बदमाश ने फौरन महिमा के गले पर चाकू लगाकर उसे बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दे डाली। धमकी से यमुना नंद झा चुपचाप अपनी जगह पर ही खड़ा रहा।

बेटी की गर्दन पर चाकू लगाकर मेन गेट तक ले गए

 Crooks entered in Officers home,  made 14-year-old daughter mortgage

बदमाश बेटी के गर्दन पर चाकू लगा कर उसे अपने साथ मेन गेट तक ले आए और उसे धक्का देते हुए फरार हो गए। इस घटना की जानकारी महिमा ने पिता को फोन कर दी। घटना की जानकारी पाते ही प्रेम कुमार घर पहुंचे और उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूप में सूचना दी।

मौके पर सेक्टर-20 पुलिस पहुंची और छानबीन की। प्रेम कुमार का दावा है कि बदमाश लूटपाट की घटना को अंजाम देने आए थे लेकिन वह खाली हाथ फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत सेक्टर-20 थाने में कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सूचना पाकर मौके पर पुलिस गई थी। पीड़ित की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है जिसके कारण इस संबंध में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कई है। हालांकि सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed