फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crooks attempts to abduction of Delhi Police female constable

IPL से ड्यूटी देकर लौट रही कांस्टेबल के अपहरण की कोशिश

Mon, 05 May 2014 05:03 PM IST
Updated Mon, 05 May 2014 05:03 PM IST
विज्ञापन
Crooks attempts to abduction of Delhi Police female constable

बदमाश जब महिला कांस्टेबल के अपहरण का प्रयास कर रहे थे, उसी दौरान वहां एक ट्रक आ गया, जिसे देखकर बदमाश भाग गए।

विज्ञापन


बागपत जनपद के एक गांव का रहने वाला युवक एवं उसकी पत्नी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं। शनिवार रात वह आईपीएल मैच में ड्यूटी कर के घर वापस लौट रहे थे कि कुछ बदमाश महिला कांस्टेबल के अपहरण की कोशिश करने लगे।

इसी दौरान उनके परिचित का एक ट्रक सामने से आ गया। चालक व ट्रक की लेबर ने उन्हें पहचान लिया और मदद के लिए रुक गए। इसी बीच बदमाश वहां से भाग निकले।

क्यों नहीं दर्ज कराई रिपोर्ट?

Crooks attempts to abduction of Delhi Police female constable

महिला कांस्टेबल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार दिया है। दरअसल, वह अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहती है।

कांस्टेबल दंपति ने पुस्ता चौकी पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि दिल्ली-सहारनपुर राज्य मार्ग पर बेखौफ बदमाश पुलिस को ही निशाना बना रहे हैं तो आम आदमी का क्या होगा। इस वारदात के बाद क्षेत्रवासियों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Crooks attempts to abduction of Delhi Police female constable

सिपाही ने बताया कि रात 10.45 बजे वह ड्यूटी समाप्त होने के बाद पत्नी को लेकर बाइक से वापस गांव लौट रहा था। दोनों सिविल ड्रेस में थे।

रात 11.15 बजे जैसे ही वे दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर पंचलोक गांव के पास हनुमान मंदिर के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही मारुति वैन ने टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया।

दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया तथा तीन बदमाश उसकी पत्नी को जबरन वैन में डालने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन

आईपीएल से जुड़ा है मामला

Crooks attempts to abduction of Delhi Police female constable

क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इतने बढ़ गए है कि वे अब पुलिस कर्मियों को भी निशान बनाने लगे हैं।

शनिवार रात 11.15 बजे दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर मारुति वैन सवार पांच बदमाशों ने बाइक से बागपत जा रहे दिल्ली पुलिस में तैनात दंपति को टक्कर मारकर गिरा दिया और महिला कांस्टेबल के अपहरण का प्रयास किया।

सिपाही की ड्यूटी शनिवार रात नौ बजे खत्म हो गई थी, लेकिन उसकी पत्नी की ड्यूटी आईपीएल क्रिकेट मैच के लिए फिरोजशाह कोटला मैदान में लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed