{"_id":"582933034f1c1bf77eb3cbf2","slug":"criminals-looted-gold-left-old-rupee-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये छोड़ लूटी सोने की चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये छोड़ लूटी सोने की चेन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Nov 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी का असर राजधानी में लूटपाट की वारदात में भी देखने को मिलने लगा है। नोट लूटने के बजाए बदमाश मोबाइल या सोने की चेन लूट रहे हैं। विवेक विहार में बदमाशों ने एक कारोबारी युवक से पिस्टल के बल पर ढाई तोले की सोने की चेन लूट ली, जबकि पीड़ित के पर्स में रखे रुपयों को हाथ तक नहीं लगाया।
विज्ञापन
सरेराह हुई वारदात के दौरान पीड़ित युवक राहगीरों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित जसप्रीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जसप्रीत सिंह सपरिवार झिलमिल कॉलोनी, विवेक विहार में रहता है। जसप्रीत का अपने पिता मनिंदर सिंह के साथ कारोबार है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे जसप्रीत अपने दोस्त रोहित के साथ खाना खाकर टहलने के लिए निकला था।
विज्ञापन
जैसे ही दोनों महिला कॉलेज के पास पहुंचे, तो अचानक स्कूटी व बाइक सवार चार बदमाशों ने दोनों दोस्तों को रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। दोनों कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली। दोनों दोस्त अलग-अलग दिशा में भागे।
बदमाश रोहित को छोड़कर जसप्रीत के पीछे आ गए। कुछ दूर पीछा करने के बाद बदमाशों ने जसप्रीत को पिस्टल दिखाकर रोक लिया। इसके बाद उसके गले से ढाई तोले की सोने की चेन छीन ली। एक बदमाश ने पर्स से रुपये निकालने की बात की, तो बाकी बदमाशों ने मना दिया और फरार हो गए। जसप्रीत ने बताया कि बदमाशों ने नगदी लूटने में कोई रुचि नहीं दिखाई।