तिहाड़ जा रहे बदमाश ने सिपाही का सिर फोड़ा, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़कड़डूमा कोर्ट से न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जा रहे एक बदमाश ने सिपाही के हाथ को दांत से काटकर सहयोगी के साथ भागने का प्रयास किया। पकड़ने की कोशिश करने पर आरोपी र्ने इंट मारकर सिपाही का सिर फोड़ दिया।
बाद में लोगों ने भाग रहे बदमाशों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। आनंद विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार, चेतराम आनंद विहार थाने में बतौर सिपाही तैनात है।
शुक्रवार दोपहर उसने मारपीट के मामले में गिरफ्तार आया नगर निवासी सुशील और बिरजू को कड़कडड़ूमा अदालत में पेश किया। दोनों आरोपी को अदालत ने 28 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
ऑटो का इंतजार कर रहे थे सिपाही
सिपाही चेतराम और मंगत आरोपियों को लेकर लॉकअप पहुंचे, जहां पता चला कि कैदियों को तिहाड़ ले जाने वाली बस जा चुकी है। दोनों सिपाही आरोपियों को लेकर आनंद विहार थाने के सामने रोड पर ऑटो का इंतजार करने लगे।
चेतराम के मुताबिक बिरजू ने सुशील को कुछ इशारा किया। उसके बाद सुशील ने अचानक चेतराम के हाथ पर काटकर खुद को छुड़ा लिया और भागने लगा। चेतराम ने जब पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो सुशील ने एक ईंट उठाकर चेतराम के सिर पर मार दिया।
ईंट लगते ही चेतराम लहूलुहान हो गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने भाग रहे दोनों बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चेतराम को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।