फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   criminal arrested who used to do crime

शौक के लिए अपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश को दबोचा

Sat, 04 Feb 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
criminal arrested who used to do crime

उत्तर पूर्वी जिला की स्पेशल स्टाफ ने शौक के लिए अपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश की निशानदेही पर तीन बाइक, दो स्कूटी और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने बदमाश के एक नाबालिग सहयोगी को भी पकड़ा है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दो मामले सुलझाने का दावा किया है। जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर एके सिंगला ने बताया कि पकड़े गये बदमाश की पहचान वेलकम निवासी दिलशाद उर्फ रेहान (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उनके मुताबिक 1 फरवरी की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश यमुना विहार आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर दिलशाद को उसके नाबालिग सहयोगी के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास से पुलिस को एक स्कूटी मिली। जिसे उसने गोकलपुरी इलाके से चोरी किया था। स्कूटी में ही पुलिस को पांच मोबाइल फोन मिले, जिसे उसने लोगों से झपटमारी की थी।


पूछताछ में दिलशाद ने बताया कि अपराध करना उसका शौक है। वह नौवीं तक पढ़ा है। पढ़ाई के दौरान भी वह अपने दोस्तों के पैन और पेंसिल चुरा लेता था। बाद में उसकी मुलाकात फैजान नाम के बदमाश से हुई।

वह उसके साथ वारदातों को अंजाम देने लगा। फैजान की गिरफ्तारी के बाद वह नाबालिग सहयोगी के साथ वाहन चोरी और झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed