फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime serial was a courage, friend and teacher sentenced in rape stories

क्राइम सीरियल देख आई हिम्मत, सहेली और शिक्षिका को सुनाई रेप की आपबीती

Sat, 24 Dec 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 24 Dec 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
Crime serial was a courage, friend and teacher sentenced in rape stories
रेप आरोपी मौसा और उसकी सहायक पत्नी व सास - फोटो : अमर उजाला

नोएडा सेक्टर-9 में करवा चौथ के दिन 13 साल की किशोरी से पिता समान मौसा ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मौसी और नानी को बताया तो उन्होंने भी डांटकर चुप करा दिया।

विज्ञापन


मगर क्राइम सीरियल देखकर बच्ची को हौसला मिला। उसने घटना की जानकारी सहेली और शिक्षिका को दी। अध्यापिका ने डीएम को पत्र लिखा और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौसा सहित बच्ची की नानी और मौसी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


किशोरी नोएडा के सेक्टर-9 में नाना-नानी के पास रहती है। वह नोएडा के ही एक स्कूल में कक्षा 4 की छात्रा है। बीते 18 अक्तूबर को (करवाचौथ के दिन) मौसा और मौसी  नोएडा आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी घर के अंदर थी, रात में मौसा आया और...

Crime serial was a courage, friend and teacher sentenced in rape stories
rape - फोटो : daily mail

रात में पूरा परिवार घर के आंगन में सो गया। किशोरी घर के अंदर थी, रात में मौसा आया और उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद सुबह किशोरी ने नानी और मौसी को पूरी बात बताई तो उन्होंने बच्ची को डांटकर चुप कर दिया और किसी को नहीं बताने के लिए कहा।

दो माह तक किशोरी हर रोज इस बात को किसी को बताने के लिए हिम्मत करती रही। 15 दिसंबर को किशोरी ने एक क्राइम सीरियल टीवी पर देखा तो उसका हौसला बढ़ा। उसने एक दोस्त को सारी बातें बता दी।

दोस्त ने हिम्मत बढ़ाते हुए टीचर को जानकारी दी

Crime serial was a courage, friend and teacher sentenced in rape stories
rape

दोस्त ने हिम्मत बढ़ाते हुए टीचर को जानकारी दी। टीचर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम एनपी सिंह को पत्र लिखा। डीएम ने पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को डीएम के आवास से पत्र एएसपी गौरव ग्रोवर के पास पहुंचा। उन्होंने एक टीम बच्ची के स्कूल और दूसरी टीम आरोपियों के घर पर भेजी। बच्ची से बात करके घटना पुष्ट हो गई तो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

बच्ची के पक्ष में शिक्षिका की ओर से लिखे गए पत्र को देखकर राेंगटे खड़े हो गए। पूरी कार्रवाई 30 मिनट में बच्ची से बात करके की गई। मामला पुष्ट होने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।-गौरव ग्रोवर, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed