फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cremation ashes stolen

श्मशान से अस्थियां चुरा ले गए चोर, परिजन पीट रहे माथा

Sat, 24 Dec 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Dec 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
Cremation ashes stolen

भारत नगर के वजीरपुर श्मशान घाट से अस्थियां चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने धार्मिक भावना को आहत करने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अमरजीत सिंह (35) परिवार के साथ शास्त्री नगर में रहता है। 18 दिसंबर को उसके पिता हरवंश सिंह का लंबी बीमारी के बाद राममनोहर लोहिया अस्पताल में देहांत हो गया।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे परिवार वालों ने उनका वजीरपुर जेजे कालोनी स्थित श्मशान घाट अंतिम संस्कार कर दिया। अमरजीत ने बताया कि 19 दिसंबर को वह श्मशान घाट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब चार द‌िन बाद पहुंचा पर‌िवार तो गायब थीं अस्थ‌ियां

Cremation ashes stolen
श्मशान घाट

जहां चिता संख्या आठ पर उसके पिता की अस्थियां सुरक्षित थी। रीति रिवाज के अनुसार चार दिन बाद अस्थियां चुनने के लिए जब श्मशान घाट पहुंचे तो अस्थियां गायब थीं।

जब सुपरवाइजर संजय से पूछताछ की तो उसने बताया कि 19 दिसंबर को तीन लोग अस्थियां लेने आए थे। रसीद नहीं होने की वजह से उसने उन्हें वापस कर दिया था।

दोपहर में तीनों रसीद लेकर आए और प्लास्टिक के बोरे में राख और अस्थियां लेकर चले गए। उसने बताया कि आरोपियों ने उसे 300 रुपये भी फूल उठाने के लिए दिए।
 

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने अस्थियां को चुराकर धार्मिक भावना को आहत किया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed