{"_id":"57c8706d4f1c1ba4242cb5a5","slug":"crazy-lover-after-the-trail-of-woman-s-murder-attempted-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिरफिरे प्रेमी ने महिला की हत्या की कोशिश के बाद किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे प्रेमी ने महिला की हत्या की कोशिश के बाद किया सुसाइड
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
शव
गाजीपुर इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने महिला की हत्या के प्रयास के बाद खुद भी फांसी लगा ली। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के कमरे से युवक की पंखे पर लटकी लाश बरामद की।
विज्ञापन
फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की शिनाख्त अजय कुमार (25) के रूप में हुई। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
महिला के पति का आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में आरोपी उसकी पत्नी से मिलता था। इसकी शिकायत उसने पुलिस से भी की थी। गाजीपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पति को थी आपत्ति
पुलिस के मुताबिक, सपना (28) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मुल्ला कालोनी, मयूर विहार फेज-3 में रहती है। परिवार में पति व पांच साल का बेटा है। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने खिड़की से देखा कि वह फर्श पर अचेत पड़ी है, कमरे में ही एक युवक फंदे पर लटका है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक का शव फंदे से उतारा।
सपना की सांसे चल रही थी। पुलिस ने फौरन उसे अस्पताल पहुंचाया। सपना के पति ने बताया कि युवक वहीं पास में रहता था। अक्सर उसकी मौजूदगी में दोनों मिलते थे।
सपना के पति को यह पसंद भी नहीं था। कुछ समय पहले विवाद के बाद उसने अजय के खिलाफ गाजीपुर थाने में इसकी शिकायत भी की थी। पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि बृहस्पतिवार को अजय सपना के घर पहुंचा। किसी बात पर उसने सपना की गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया, बाद में खुद भी वह फांसी के फंदे पर झूल गया।