फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   couple missing from safe house in gurgaon five policemen suspended

सेफ हाउस से गायब हुआ प्रेमी जोड़ा, हाईकोर्ट ने दोनों को दी थी सुरक्षा

Sun, 11 Sep 2016 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 11 Sep 2016 02:13 PM IST
विज्ञापन
couple missing from safe house in gurgaon five policemen suspended

पुलिस लाइन स्थित सेफ हादस से शुक्रवार रात एक प्रेमी जोड़ा गायब हो गया, जिससे उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो दिया।

विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक कुलदीप यादव ने ड्यूटी पर तैनात इंचार्ज समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस कप्तान ने आला अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगीना थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़के ने भिवाड़ी की रहने वाली दूसरे संप्रदाय की नाबालिग लड़की से घर से भागकर शादी करनी चाही। भिवाड़ी थाने में लड़की के परिजनों ने लड़के और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने दिया था प्रोटेक्‍शन का आदेश

couple missing from safe house in gurgaon five policemen suspended

नाबालिग होने की वजह से जब उनकी शादी नहीं हुई तो प्रेमी जोड़े के गुहार लगाने पर हाईकोर्ट ने उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन देने का आदेश दिया। इसके बाद 6 सितंबर को नूंह पुलिस लाइन स्थित सेफ हाउस में दोनों रहने लगे। बताया गया कि शुक्रवार रात करीब 2:00 बजे दोनों गायब हो गए।

प्रेमी जोड़े की सुरक्षा में दो महिला पुलिसकर्मी समेत चार की ड्यूटी लगी हुई थी। इन चारों पुलिसकर्मियों को पुलिस कप्तान ने लाइन हाजिर कर लिया था, लेकिन क्या कार्यवाई की जाए, इसे लेकर पुलिस उच्चाधिकारियों की टीम लगातार बैठक कर रही थी।

वहीं पुलिस लाइन के मुख्यद्वार पर तैनात गार्डों को भी लाइन हाजिर किया गया। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

शॉपिंग कांपलेक्स की दुकानों में हैं सेफ हाउस

couple missing from safe house in gurgaon five policemen suspended

प्रेमी जोड़ा के अचानक गायब हो जाने से पुलिस की कार्यशैली पर गई सवाल खडे़ हो गए हैं। प्रश्न उठता है कि जब प्रेमी जोड़े ने कोर्ट में अर्जी देकर पुलिस प्रोटेक्शन मांगी थी तो आखिर उन्हें पुलिस के सेफ हाउस से भागने की जरूरत क्यों पड़ी।

क्या वे यहां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे थे। वहीं जिन लोगों से उन्हें असुरक्षा थी, क्या उन्होंने ही पुलिस लाइन के से जोडे़ को अगवा तो नहीं कर लिया। ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब मेवात पुलिस को देना है।

पुलिस लाइन में बने हुए शॉपिंग कांम्लेक्स की दुकानों में सेफ हाउस बना हुआ है। यहां एक बडे़ हाल में ही प्रेमी जोडों के रहने की व्यवस्था की गई है। फिलहाल इस सेफ हाउस में एक ही प्रेमी जोड़ा रह रहा था। इसके अलावा तस्करों से मुक्त कराई गई एक महिला भी रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed