फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Couple found dead in room

सबके लिए पहेली बनी उनके बीच की कैमिस्ट्री

Sat, 22 Mar 2014 04:15 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 22 Mar 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
Couple found dead in room

संजय ग्राम कॉलोनी के एक घर में संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। प्राथमिकी जांच में सामने आया है कि दोनों ने जहर खाया है उनके संबंधों को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके किसी ने संजयग्राम कॉलोनी में एक घर में किसी के मरने की सूचना दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-14 चौकी पुलिस ने जांच की तो पाया कि कमरे में एक महिला और एक व्यक्ति की लाश पड़ी है जिन्होंने जहर खाकर खुदकुशी है।
विज्ञापन


आसपास पड़ोसियों से पूछताछ करने पर सामने आया कि दोनों ही यहां पर नहीं रहते थे। ऐसे में पुलिस के लिए भी इनकी मौत पहेली बन गई।

हालांकि पुलिस शुरूआत में दोनों के प्रेमी जोड़े होने का अंदेशा लगा रही है लेकिन उनके अनुसार इनकी शिनाख्त होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। इस संबंध में सेक्टर-14 चौकी इंचार्ज के मुताबिक मकान मालिक से इस कमरे में रहने वाले किराएदार की जानकारी ली जा रही है जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed