{"_id":"576598d34f1c1bbd4f11b70f","slug":"couple-arrested-after-eight-years-on-the-run-killing-the-father-was-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार दंपति आठ साल बाद गिरफ्तार, ससुर की गोली मारकर की थी हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार दंपति आठ साल बाद गिरफ्तार, ससुर की गोली मारकर की थी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में बाधा बने ससुर को मौत के घाट उतारने वाले दामाद को गौतम बुद्ध नगर एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आठ साल से पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहे आरोपी को पत्नी सहित भिवाड़ी, राजस्थान से दबोचा गया है। पति-पत्नी नाम बदलकर वहां रह रहे थे। दोनों पर 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।
विज्ञापन
सीओ एसटीएफ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम मिर्जापुर, थाना रबूपुरा निवासी राज कुमार उर्फ राजू पुत्र रविंद्र भाटी ने खुर्जा निवासी अर्चना उर्फ काजल पुत्री राजेश कुमार से वर्ष 2004 में प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
दोनों का रिश्ता अर्चना के पिता को मंजूर नहीं था। इसके बावजूद दोनों ने भागकर शादी कर ली और फरीदाबाद में रहने लगे थे। शादी को लेकर आपसी तनाव के चलते 26 मई 2006 को राजकुमार ने ससुर राजेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के जुर्म में वह 19 माह तक बुलंदशहर जेल में बंद भी रहा।
विज्ञापन
एसटीएफ के मुताबिक जमानत न मिलने की वजह से राजकुमार ने पत्नी के साथ पुलिस अभिरक्षा से भागने की योजना बनाई। इसके बाद वह बीमारी का बहाना बनाकर बुलंदशहर जिला अस्पताल में भर्ती हो गया।
उसकी अभिरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। प्लान के मुताबिक अर्चना ने राजकुमार के एक साथी से मोटर साइकिल मंगाई। 23 मार्च 2008 को आधी रात में दोनों पुलिस को गुमराह कर भाग गए।
इस संबध में दोनों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। साथ ही राजकुमार पर 15 और पत्नी अर्चना पर 5 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। इसके बाद दोनों बल्लभगढ़, फरीदाबाद और जयपुर में छिपकर रहने लगे। फिलहाल दोनों नाम बदलकर राजस्थान के भिवाड़ी में रहकर प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहे थे।