फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cosultancy company misbehave with female empoyees for salary

सैलरी मांगने पर महिला कर्मचारियों से बदसलूकी

Mon, 15 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 15 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
 cosultancy company misbehave with female empoyees for salary
demo pic

सैलरी मांगने पर एक कंसल्टेंसी कंपनी के मालिक ने रविवार को महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की है। पीड़ित महिला कर्मचारियों ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी है।

विज्ञापन


पीड़ित परविंदर सिंह (24) ने बताया कि सेक्टर-27 स्थित म्यूडियल रिपिल कंसल्टेंसी कंपनी है। यहां करीब 15 कर्मचारियों की सैलरी 3 माह से नहीं दी गई है। करीब 20 कर्मचारी सैलरी न मिलने की वजह से छोड़कर चले गए हैं। रविवार को तीन महिला और चार पुरुष कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो कंपनी के मालिक देवेंद्र ने उनसे बदसलूकी की और सैलरी न देने की बात कही। कानपुर की रहने वाली स्वाति सेक्टर-19 में किराये के मकान में रहती हैं। 
विज्ञापन


वह पिछले तीन माह से यहां काम कर रही थीं। उन्होंने बताया कि कंपनी शुरू से ही सैलरी नहीं दे रही थी। कई बार कर्मचारियों ने कहा भी, लेकिन उन्हें सैलरी देने की बजाए नौकरी से निकालने की धमकी देते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत रविवार को सभी कर्मचारी सेक्टर-20 थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दी। सेक्टर-20 पुलिस ने कंपनी के मालिक को बुलाकर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया और कर्मचारियों को सैलरी दिलवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed