{"_id":"5790c48d4f1c1b7a41c4b616","slug":"contract-killer-killed-him-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या करने वाले थे सुपारी किलर, लूट होती तो जान से नहीं मारते उसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या करने वाले थे सुपारी किलर, लूट होती तो जान से नहीं मारते उसे
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर बाजार के कारोबारी की छह दिन पहले गोली मारकर हुई हत्या में यह बात साफ हो गई है कि हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई है। पुलिस का मानना है कि अगर लूट होती तो जान से नहीं मारते। फिलहाल पुलिस कारोबारी के दिल्ली नेटवर्क पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में पुलिस को साफ हो गया है कि वारदात में लूट का कोई इरादा नहीं है। लूट होती तो जान से नहीं मारते। बदमाशों ने इस कदर गोली मारी है जिससे साफ जाहिर होता है कि शूटर सुपारी किलर थे। जिस तरह से स्पोर्ट बाइक का इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन
दो युवक गली में पहले से घात लगा कर बैठे हैं। वह संजीव जिंदल के आने के बाद पीछे-पीछे चल पड़ते हैं। बाइक व संजीव के गेट के करीब पहुंचने पर ही वारदात को अंजाम दिया जाता है। अपराध शाखा की पुलिस के अनुसार उनकी टाइमिंग सेट थी।
विज्ञापन
इन सबसे साफ है कि आरोपी प्रोफेशनल थे। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि कारोबारी दिल्ली में ही ज्यादा कारोबार करता था। इसलिए उसके दिल्ली के नेटवर्क पर छानबीन की जा रही है।