{"_id":"1c8e41aae074a69c77db9d49f3f511a8","slug":"coming-from-knives-to-prevent-student-drinking","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोकने पर छात्र को चाकुओं से गोदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से रोकने पर छात्र को चाकुओं से गोदा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 19 May 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर के सुदामापुरी लाल क्वार्टर में रविवार रात 11वीं के छात्र बादल (17) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बादल ने मुहल्ले के कुछ युवकों को घर के सामने खड़े होकर शराब पीने से मना किया था।
विज्ञापन
बादल के दादा ब्रह्मदत्त शर्मा दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा हैं। एसओ ने बताया कि देर रात पीयूष उर्फ हेडन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वह मोहल्ले का ही रहने वाला है।
विज्ञापन
बादल के पिता संजय शर्मा ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर हैं। बादल उनका इकलौता बेटा था। शंभूदयाल इंटर कालेज में 11वीं क्लास में पढ़ता था। सुबह मुहल्ले के युवकों से कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
बादल ने उन्हें घर के सामने खड़े होकर शराब पीने और हुड़दंग मचाने से मना किया था। उन्होंने उसे भुगतने की धमकी दी थी। रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हीं में से एक युवक ने उस पर चाकू से हमला किया।
उस वक्त वह अपने दादा के पास प्रताप विहार जा रहा था। लहूलुहान हालत में वह दौड़ते हुए घर पहुंचा तो लोग उसे एमएमजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उसके पेट और हाथ में चाकू के गहरे घाव थे। एसओ ने बताया कि एक पीयूष का नाम परिजन ले रहे हैं। उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।