फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold drink drink intoxicating substance made porn video.

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बना लिया अश्लील वीडियो

Wed, 28 Oct 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Wed, 28 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Cold drink drink intoxicating substance made porn video.
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अश्लील वीडियो नेट पर अपलोड करने की धमकी देकर युवती के साथ एक साल तक रेप का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती ने आरोपी सहकर्मी के खिलाफ लोनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सोनिया विहार दिल्ली निवासी एक युवती और संत नगर कालोनी लोनी निवासी विवेक मिश्रा नोएडा की एक कंपनी में कार्य करते थे।

युवती ने मंगलवार सुबह विवेक के खिलाफ लोनी कोतवाली में एक साल तक ब्लैकमेल कर रेप करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती के मुताबिक एक वर्ष पहले विवेक ने उसे बर्थ-डे पार्टी के बहाने घर पर बुलाया था।
विज्ञापन


यहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोप है कि बेहोश होने पर विवेक ने उसकी अश्लील विडियो तैयार कर ली।

विडियो को नेट पर अपलोड करने की धमकी देकर वह एक साल तक उससे रेप करता रहा। युवती ने यह भी बताया कि विवेक ने कुछ समय पूर्व शाहदरा स्थित साईं मंदिर में उसे जबरन मंगलसूत्र पहना कर शादी का नाटक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक बार वह उसका जबरन गर्भपात भी करा चुका है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने विवेक  पर शादी करने का दबाव डाला तो विवेक ने फोन करने पर जान से मारने की धमकी दी।

मामले में लोनी कोतवाली एसओ एपी सिंह का कहना है युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विवेक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed