{"_id":"5911e0004f1c1baa7c85235e","slug":"class-sixth-student-commits-suicide-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"6वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 May 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में मंगलवार को छठी कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही खुदकुशी के कारणों का पता लगा है। छात्रा को ईएसआई अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोविंदपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार 14 वर्षीय छात्रा सांध्या 190/बी ट्रांजिस्ट कैंप गोविंदपुरी में परिवार के साथ रहती थी। छात्रा के परिवार में माता-पिता व एक छोटा भाई है। मंगलवार को माता-पिता काम पर चले गए, जबकि भाई दोपहर 12 बजे स्कूल चला गया था।
विज्ञापन
भाई जब दोपहर को स्कूल से लौटा तो छात्रा ने चुन्नी के जरिए फांसी लगा रखी थी। पड़ोसी व परिजन छात्रा को फांसी के फंदे से उतारकर तुरंत ईएसआई अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईएसआई अस्पताल से इसकी सूचना गोविंदपुरी थाना पुलिस को दी गई थी। पुलिस अधिकारियों केअनुसार मंगलवार शाम तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लगा था।
विज्ञापन