फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   class 12 student comitted suiside by shot dead in room

मां ने दरवाजा खोला तो निकल गई चीखें, बेटे ने अपने ही सिर में मार ली थी गोली

Fri, 20 Jul 2018 06:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 20 Jul 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
class 12 student comitted suiside by shot dead in room
demo pic
एसजीएम नगर में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने शुक्रवार तड़के घर में पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घर में हुई इतनी बड़ी घटना के बावजूद परिवार के लोगों ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। एसजीएम नगर थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच व फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पड़ताल की है। पुलिस को मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

  
एसजीएम नगर निवासी हरि सिंह का बेटा पवन एनआईटी दो स्थित विद्या निकेतन स्कूल की 12वीं कक्षा में पढ़ता था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उसकी मां उसे उठाने के लिए कमरे में गई तो वहां के हालात देखकर उनकी चीख निकल गई। पवन के सिर से खून बह रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। पास ही एक पिस्तौल पड़ी थी। घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची थाना एसजीएम नगर पुलिस ने पड़ताल शुरू की। मौके पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। थाना एसजीएम नगर प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र दलाल ने बताया कि पवन ने चादर में पिस्तौल दबा कनपटी से सटाकर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जानकारी मिलने से एक-डेढ़ घंटे पहले ही पवन ने आत्महत्या की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घर में गोली चलने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। कूलर चलने व पिस्तौल को चादर में दबाकर चलाने के कारण आवाज दब गई होगी, जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। वैसे भी सुबह के समय लोग सोए हुए होते हैं तो पता नहीं चलता।


पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे पता चल सकता कि पवन ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। शुक्रवार शाम को पुलिस ने पवन के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed