फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   cisf jawan shoot himself on duty at mewla maharajpur metro station

मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

Sat, 27 Aug 2016 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 27 Aug 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
cisf jawan shoot himself on duty at mewla maharajpur metro station
सीआईएसएफ जवान की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह ही एक सीआईएसएफ जवान ने खुद को गोली मार कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अल्पेश नाम का सीआईएसएफ जवान मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा में तैनात था। अल्पेश ने 2010 में सीआईएसएफ ज्वाइन किया था।

आज सुबह सात बजे से मेट्रो स्टेशन पर उसकी ड्यूटी थी और उसने सुबह करीब 7 बजकर 20 मिनट पर खुद को गोली मार ली। आनन-फानन में उसे बीके अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

cisf jawan shoot himself on duty at mewla maharajpur metro station
सीआईएसएफ जवान की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि अल्पेश मूलरूप से गुजरात का रहने वाला था और उसने अपना सुसाइड नोट गुजराती भाषा में ही लिखा है। मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।

घटना की सूचना जब जवान अल्पेश की पत्नी को मिली तो वह अपने छोटे बच्चे को लेकर बीके अस्पताल पहुंच गई।

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। अल्पेश की मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed