फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chinese national get in to domestic airport in delhi arrested

फर्जी टिकट ले दिल्ली एयरपोर्ट में घुसा चीनी यात्री, पायलट की समझदारी से टला बड़ा हादसा

Sat, 22 Jul 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Jul 2017 09:57 AM IST
सार

पायलट ने देखी लेजर लाइट, शिकायत दी

नई दिल्ली।

विज्ञापन
Chinese national get in to domestic airport in delhi arrested

विस्तार

डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर एक विमान के पायलट ने लेजर लाइट देखे जाने की शिकायत की है। रात में लेजर लाइट का इस्तेमाल करने से विमान की दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन


हालांकि पायलट विमान को सफलतापूर्वक उतारने में कामयाब रहा। पुलिस सरकारी आदेश की अवहेलना की शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, घटना 19 जुलाई की रात की है।
विज्ञापन


गो एयर का एक विमान मुंबई से दिल्ली आ रहा था। विमान एयरपोर्ट से दो नोटिकल मील की दूरी पर था। इसी दौरान पायलट को लेजर लाइट नजर आई। विमान को रनवे संख्या 27 पर उतरना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी टिकट पर एयरपोर्ट में घुसा चीनी नागरिक

Chinese national get in to domestic airport in delhi arrested
दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : ANI

पायलट ने विमान को सफलतापूर्वक उतारने के बाद कंट्रोल रूम और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

सीआईएसएफ ने फर्जी ई-टिकट के जरिये एयरपोर्ट में घुसे एक चीनी नागरिक को पकड़ा। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच कर उसे छोड़ दिया है। जांच में पता चला कि चीनी नागरिक अपने परिजनों को टर्मिनल पर छोड़ने आया था। उसकी पहचान एफ जहू के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed