{"_id":"6e33065ce1414186ef41de21de350049","slug":"child-rape-victim-identified-the-accused-and-his-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़ित बच्ची ने आरोपी और उसके घर को पहचाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़ित बच्ची ने आरोपी और उसके घर को पहचाना
अमर उजाला, मसूरी
Updated Wed, 10 Sep 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथी क्लास की छात्रा से रेप मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस छानबीन में सामने आया है कि बच्ची से रेप बच्चे ने नहीं, बल्कि किशोर ने किया था। मंगलवार को बच्ची ने आरोपी का घर पुलिस को दिखाया।
विज्ञापन
पुलिस ने उस घर में रहने वाले पांच भाइयों की परेड बच्ची केसामने कराई, जिनमें से एक किशोर (18) को उसने रेपिस्ट बताया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है, गहन पड़ताल के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी खुद को बेकसूर बता रहा है।
मसूरी एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस को पहले ही शक था कि जिस तरह बच्ची से दरिंदगी हुई थी, वह किसी बच्चे की नहीं, बड़े की हरकत लग रही थी।
सोमवार को बच्ची अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंची तो पुलिस ने उससे बात की। बच्ची ने बताया कि वह आरोपी का घर बता सकती है। पुलिस मंगलवार को बच्ची को घर दिखाने ले गई।
विज्ञापन
अपने घर से कुछ दूरी पर एक घर को बच्ची ने बताया कि उसे आरोपी यहां ले गया था। उस घर में पांच भाई रहते हैं। पुलिस ने पांचों को बच्ची के सामने खड़ा किया।
बच्ची ने उनमें से एक को आरोपी बताया, जो मीट शॉप में नौकरी करता है।एसएचओ ने बताया कि पड़ताल में ये भी पता चला कि आरोपी बच्ची को पहले अपने घर ले गया और वहां कोई नशीला पदार्थ खिलाया।
बेहोशी सी छाने पर उसे स्कूल में ले गया और रेप किया। बकौल एसएचओ, इस सीजन में बच्ची स्कूल पढ़ने नहीं गई। उसकी स्कूल अटेंडेंस देखने और परिजनों से बातचीत से ये पता चला।
ये है मामला
दो सितंबर को चौथी क्लास की आठ वर्षीय छात्रा से रेप का मामला प्रकाश में आया था। बच्ची और उसके परिजनों का आरोप था कि उसी की क्लास के छात्र ने स्कूल में रेप किया।
जांच में आरोपी सात-आठ साल का दूसरी क्लास का छात्र निकला। बच्ची के प्राइवेट पार्ट और पेट में दर्द होने पर घटना का पता चला था। इस बाबत मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
गांववालों के तानों से परेशान होकर आरोपी छात्र का परिवार छात्र को लेकर कहीं चला गया है। बच्ची को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।