{"_id":"5831b43e4f1c1b5701b396c5","slug":"cheating-of-six-kg-gold-of-srs-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएस ग्रुप का छह किलो सोना हड़पा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसआरएस ग्रुप का छह किलो सोना हड़पा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:54 AM IST
सार
ग्रुप डायरेक्टर ने अमन गोयल सहित चार लोगों के खिलाफ धोखा देकर सोना हड़पने का केस दर्ज कराया
विज्ञापन
साेना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर 12 एसआरएस मॉल स्थित ज्वैलरी शोरूम से छह किलोग्राम सोना लेकर पलवल स्थित एसआरएस शोरूम जा रहे एसआरएस ग्रुप कंपनी के डायरेक्टर संजय गोयल को चार लोगों ने धोखा देकर सोने से भरा बैग पार कर दिया।
विज्ञापन
संजय गोयल ने अमन गोयल उसके पिता मंगलराम गोयल, श्रीकृष्ण गोयल और विपिन गोयल के खिलाफ धोखा धड़ी कर सोना हड़पने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संजय गोयल एसआरएस ग्रुप ऑफ कंपनीज के डायरेक्टर हैं। उनके मुताबिक शुक्रवार को वह सेक्टर 12 एसआरएस मॉल स्थित कंपनी के ज्वैलरी शोरूम में थे।
विज्ञापन
उन्हें छह किलोग्राम सोना लेकर कंपनी के पलवल स्थित ज्वैलरी शोरूम जाना था। इस दौरान शोरूम पर उनका परिचित अमन गोयल और उसका दोस्त विपिन गोयल आए। सवा दस बजे करीब वह पलवल स्थित शोरूम में छह किलो सोना पहुंचाने के लिए इन दोनों को कार में साथ लेकर चल दिए।
विज्ञापन
पलवल में जब कार बाल भवन जनेश्वर मंदिर के पास पहुंची तो अमन कुछ काम होने की बात कहकर वहीं उतर गया। उनका आरोप है कि जाते-जाते अमन अपने साथ सोने से भरा बैग भी उठा ले गया। काफी देर इंतजार के बाद जब अमन नहीं लौटा तो उन्होंने फोन किया लेकिन स्विच ऑफ बताया।
बाद में पता चला कि सोना लेकर भागने में अमन गोयल का साथ उसके पिता मंगतराम, भाई श्रीकृष्ण और दोस्त विपिन ने दिया। मामले की जांच कर रहे एसएचओ सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी सभी एक दूसरे के परिचित हैं। तफ्तीश जारी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।