फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chachi kills niece and dump her dead body in bed

पति और भाभी के हंसी मजाक से तंग पत्नी ने मासूम से लिया बदला, हत्या कर दबाई लाश

Thu, 19 May 2016 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
chachi kills niece and dump her dead body in bed
हत्या

दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में एक महिला ने कुछ ‌ऐसी घटना को अंजाम दिया है जिससे कोई भी सिहर उठे। इस ‌महिला ने अपनी तीन साल की मासूम भतीजी की बेरहमी से हत्या कर दी और लाश अपने बेड में ही छिपाकर रख दी।

विज्ञापन


कत्ल की आरोपी चाची की दरिंदगी घरवालों के सामने तब आई जब बच्ची की लाश की बदबू घर में फैलने लगी। बता दें कि बच्ची की मां उसे चाची के पास छोड़कर किसी काम से बाहर गई थई उसी वक्त आरोपी महिला ने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


जब बच्ची की मां वापस आई तो उसने झूठ बोल दिया कि बच्ची 10 रुपए लेकर टॉफी लेने घर से बाहर निकली थी तब से लापता है। इस बात की रिपोर्ट जब पुलिस में दी गई तो ‌पुलिस बच्ची के अपहरण की शंका में ही अपनी जांच आगे बढ़ा रही थी लेकिन बाद में सारी बाद सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो इसल‌िए कर दी मासूम की बेरहमी से हत्या

chachi kills niece and dump her dead body in bed
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
अजीत सिंघला (डीसीपी उत्तर पूर्व) ने जानकारी दी कि 23 वर्षीय रोशनजहां को उसकी भतीजी के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरूआती जांच में पुलिस को यह पता चला है कि आरोपी महिला अपने पति और भाभी यानी मृत बच्ची की मां के बीच होने वाले हंसी मजाक को पसंद नहीं करती थी।

वह घर में खुद को उपेक्षित महसूस करती थी। चूंकि मृतक बच्ची और उसकी आरोपी चाची का परिवार एक ही जगह रहता था इसलिए उसकी कुंठा दिन पर दिन बढ़ती गई।

17 मई को बच्ची आशना परवीन उसके पास थी। मां फरजाना काम के सिलसिले में बाहर गई थी। उसी दौरान आरोपी रोशनजहां ने किसी बात पर गुस्सा होकर बच्ची का गला दबा दिया और बच्ची के शव को अपने ही बेड में छिपा दिया। रोशनजहां ने हत्या की और सबूत मिटाने की भी कोशिश की इसलिए उसके खिलाफ इन्हीं धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed