{"_id":"57e29a994f1c1b0222a8287f","slug":"caught-vicious-thief-atm-card-used-to-change-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए शातिर चोर, एटीएम कार्ड बदलकर करते थे ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़े गए शातिर चोर, एटीएम कार्ड बदलकर करते थे ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से धन निकालने वाले बॉबी उर्फ लड्डू निवासी आदर्श नगर पलवल और बिजेंदर सिंह निवासी घघोट पलवल को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उन्हें बदरपुर बॉर्डर ने मुखबिर की सूचना पर काबू किया गया। क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी एटीएम के बाहर खड़े होकर ऐसे लोगों को देखते थे जो पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे लोगों को धन निकालने में मदद करने के नाम पर दोनों चतुराई से उनका एटीएम कार्ड बदल देते और मशीन खराब होने की बात बताकर उन्हें दूसरे एटीएम जाने को कहते।
विज्ञापन
उसके जाते ही धन निकाल लेते। इसके अलावा बंद पड़ी फैक्ट्रियों और घरों से इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य कीमती संपत्ति चोरी करते थे। दोनों ने चोरी की तीन वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।