फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   caught on camera: a man stabbs 3 dogs and a puupy in delhi near metro station

पुचकारने के बाद बेरहमी से मार दिए तीन कुत्ते, कातिल पर 1 लाख का इनाम

Mon, 21 Mar 2016 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 Mar 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
caught on camera: a man stabbs 3 dogs and a puupy in delhi near metro station
आदमी ने कुत्ते को मौत के घाट उतारा - फोटो : यूट्यूब वीडियो

दिल्ली में इस वक्त एक ऐसे सनकी कातिल ने हड़कंप मचा रखा है जिसका निशाना इंसान नहीं है। अब आप सोच रहे होंगे कि अगर ये इंसानों का कातिल नहीं है तो आखिर इसने किसका कत्ल किया है।

विज्ञापन


ये कातिल इंसानों पर हमला नहीं करता बल्कि सड़कों पर घूमने वाले कुत्ते इसके निशाने पर रहते हैं। ये सनकी हत्यारा बड़ी ही बेरहमी से कुत्तों पर चाकू से वार कर उनकी जान ले लेता है।
विज्ञापन


इस हत्यारे की ऐसी ही एक हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है जिसके बाद हड़कंप मच गया है। यह घटना ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन पर 15 मार्च को घटित हुई थी जिसका वीडियो यूट्यूब पर रविवार को डाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पुचकारा फिर कर दिया कत्ल

caught on camera: a man stabbs 3 dogs and a puupy in delhi near metro station
कत्ल

सीसीटीवी में कैद हुई इस हत्यारे की तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह ये शख्स मेट्रो स्टेशन के पास आता है। वहां घूम रहे कुत्ते के पास टहलता है, पुचकारता है और फिर एक पपी को गोद में लेकर उसपर चाकू से कई बार वार कर देता है।

जब दूसरे कुत्ते वहां आते हैं तो ये शख्स उनपर भी हमला कर देता है। इस तरह से यह शख्स तीन कुत्तों और एक पिल्ले को मौत के घाट उतार देता है।

कुत्तों को बेरहमी से मारने वाले इस खूंखार शख्स को पकड़ने के लिए एक एनजीओ ने एक लाख रुपए का इनाम रखा है। उधर पुलिस ने इस शख्स की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed