फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   casino busted in delhi, 4 accused arrested

दिल्ली के इस इलाके में चल रहा था ऑनलाइन कैसिनो, 4 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2017 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Jul 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
casino busted in delhi, 4 accused arrested
casino - फोटो : अमर उजाला

कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने ऑनलाइन कैसिनो का पर्दाफाश किया है। आरोपी पैसे का लेन-देन भी ऑनलाइन व कैश में करते थे। कैसिनो खेलने वाले को जीतने पर एक रुपये के 18 रुपये मिलते थे। गिरोह सरगना दूसरे शहर में बैठा हुआ है। वह वहां से ही दिल्ली में ऑनलाइन केसिनो चलाता था।   

विज्ञापन

    
दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार केएमपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ दिनों से इलाके में ऑनलाइन केसिनो चल रहा है। ऑनलाइन केसिनो खिलाने के लिए सैटअप भी लगा रखा है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन करोड़ों रुपये का जुआ खेला जाता है। 
विज्ञापन


सिक्किम को छोड़कर भारत में अन्य जगहों पर ऑन लाइन कैसिनो पर प्रतिबंध है। इस सूचना के बाद केएम पुर थानाध्यक्ष वीकेपीएस यादव की देखरेख में एसआई रवि कुमार, राजकुमार व हवलदार कुलश्रेष्ठ की विशेष टीम बनाई गई। इस पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि दीपक चंद्रा नाम का व्यक्ति इस कैसिनो को चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने एक बिल्डिंग में छापेमारी कर कैसिनो खेलने व खिलाने वाले चार आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सेवा नगर निवासी दीपक चंद्रा, केएमपुर निवासी राजकुमार, आरिफ खान और प्रकाश केरूप में हुई। मौके से पुलिस को 35800 रुपये, सात सीपीयू, नौ टीएफटी, एक लैपटॉप, आठ की बोर्ड, तीन मॉडम, नौ माउस व 24 पावर केबल बरामद की गईं।       


गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया नीतू इस रैकेट का सरगना है। नीतू इस समय भागा हुआ है और किसी दूसरे शहर में बैठा हुआ है। दिल्ली में इस रैकेट को दीपक चंद्रा चला रहा था। वह लोगिन आईडी व पासवर्ड से चलाता था। कैसिनो में हर चीज ऑनलाइन होती थी। ये एजेंटों के जरिए ग्राहकों को बुलाते थे। जीतने वाले ग्राहक को रकम कैश में दी जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed