{"_id":"5ae1fce04f1c1b61098b6779","slug":"cashier-and-guard-killed-12-lakhs-cash-looted-from-the-cash-van","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैशियर और गार्ड की हत्या कर कैश वैन से 12 लाख की लूट, बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैशियर और गार्ड की हत्या कर कैश वैन से 12 लाख की लूट, बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 02 May 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
cashvan murder
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में 48 घंटे के भीतर रोहिणी जिले में कैश वैन लूट की दूसरी बड़ी वारदात हुई। नरेला इलाके में बृहस्पतिवार दिनदहाड़े बदमाशों ने वर्धमान मॉल के बाहर एसआईएस कंपनी की कैश वैन के गार्ड व कैशियर की हत्या कर 12 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
वारदात के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने 25 से 30 गोलियां चलाई थीं। कैशियर रजनीकांत (50) की मौके पर मौत हो गई। जबकि गार्ड प्रेम कुमार (40) ने अस्पताल में कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। नरेला थाना पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया कि वारदात दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। एसआईएस कंपनी की कैश वैन पांच-छह जगह से कैश कलेक्ट कर वर्धमान मॉल पहुंची थी। यहां वैन को डीएसआईआईडीसी की शराब की दुकान से कैश कलेक्ट करना था। कैश वैन में चालक कैलाश (32) के अलावा कैशियर रजनीकांत और गार्ड प्रेम कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं
cashvan murder
- फोटो : अमर उजाला
प्रेम और रजनीकांत अंदर कैश कलेक्ट करने चले गए। रुपये लेकर जैसे ही दोनों वैन की ओर बढ़ रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। दोनों को संभालने का मौका भी नहीं मिला। 18 से 20 गोलियां रजनीकांत को लगी, जबकि प्रेम को पांच से छह गोली लगी। इधर वारदात के बाद बदमाशों रुपयों का बक्सा उठाया और मौके से फरार हो गए।
गोलियां चलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। चालक कैलाश ने पुलिस को सूचना दी। घायल रजनीकांत व प्रेम कुमार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रजनीकांत को मृत घोषित कर दिया। वहीं इलाज के दौरान कुछ ही देर में प्रेम कुमार ने भी दम तोड़ दिया।
खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस इस बात की आशंका जता रही है कि बदमाश कैश वैन का काफी दूर से पीछा करते आ रहे थे और मौका लगते ही वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज निकलवाई है। पुलिस शाहबाद डेयरी वाली सीसीटीवी फुटेज से उसको मिलाने का प्रयास कर रही है।
बता दें कि मंगलवार को बदमाशों ने शाहबाद डेयरी इलाके के होलंबीकलां में सीएमएस कंपनी की कैश वैन को लूटने का प्रयास किया था। बदमाश अपने मकसद में तो कामयाब नहीं हो पाए थे, लेकिन उन्होंने गार्ड व कैश के कस्टोडियन को गोली मार दी थी। वहां भी बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।