{"_id":"3c664690b1062b1618eafd9752311aa8","slug":"case-filed-for-abusing-on-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर दी गाली, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर दी गाली, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 05 Jul 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव के रोशनपुरा के रहने वाले व्यक्ति ने सिटी थाना पुलिस मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने व जान से मारने की शिकायत दी।
विज्ञापन
पुलिस ने छानबीन के बाद वीरवार को मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। रोशनपुरा में रहने वाला एक व्यक्ति बाजार में दुकान करता है।
यह भी पढ़ें: गलत काम से मना किया तो पत्नी को कार से फेंका
एक जुलाई को उसके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात का फोन आया। फोन करने वाले ने उसकी पत्नी व बेटी के बारे में अश्लील बातें करनी शुरु कर दी।
उसने जब उससे पूछा की वह कौन है और इस तरह की बातें उसके फोन पर क्यों कर रहा है तो फोनकर्ता ने उसे भी गाली देनी शुरु कर दी।
आरोप है कि इसके बाद फोनकर्ता ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।