फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   careful! There are beautiful as are the two sister sweep high profile weddings and bridal jewelry

खूबसूरत मेहमान बनकर आती हैं ये दो सिस्टर हाईप्रोफाइल शादियों में और उड़ा ले जाती हैं दुल्हन के गहने

Sun, 12 Feb 2017 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Feb 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
careful! There are beautiful as are the two sister sweep high profile weddings and bridal jewelry
shadi - फोटो : amar ujala

कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने हाईप्रोफाइल शादियों में चोरी करने वाले सिस्टर गिरोह का पर्दाफाश कर दो बहनों व एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से ऐसी चोरी की तीन वारदात को सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


बकौल पुलिस, ये शादियों के सीजन में मध्य प्रदेश से दिल्ली वारदात करने आती थीं और शादी में महंगे व अच्छे कपड़े पहनकर जाती थीं। सिस्टर गिरोह के बारे में सीसीटीवी कैमरों से सुराग हाथ लगा था।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी बीके सिंह के अनुसार श्रीराम खेतान ने 31 जनवरी को कनॉट प्लेस थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि 29 जनवरी को होटल संग्रीला में उसकी बेटी की शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसकी पत्नी का हैंडबैग चोरी हो गया था। बैग में सोने की चेन, डायमंड की अंगूठी, चांदी के 24 सिक्के व महंगा मोबाइल था। मामला दर्ज कर कनॉट प्लेस थानाध्यक्ष पंकज मलिक की देखरेख में एसआई अमित कुमार व सविता यादव की टीम ने जांच शुरू की। 

careful! There are beautiful as are the two sister sweep high profile weddings and bridal jewelry
demo pic - फोटो : अमर उजाला

होटल की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो पता लगा कि महंगे व अच्छे कपड़े पहने दो बहनों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस टीम को जांच के दौरान सूचना मिली थी कि राजगढ़, मध्य प्रदेश के सिस्टर गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया है। 

इसके बाद फिर सूचना मिली कि होटल संग्रीला में चोरी करने वाली दो बहनों अपने ऑटो चालक साथी अल्ताफ खान के साथ उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन आएंगी। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर राजगढ़, मध्य प्रदेश निवासी शबाना (22) और संजो (30) को ऑटो चालक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

दोनों बहनों ने पूछताछ में बताया कि ये गिरोह बनाकर शादियों के सीजन में वारदात करने दिल्ली आती थीं। ये रेलवे स्टेशन व एनसीआर में रहती थीं और अल्ताफ इनका साथ देता था। शबाना के खिलाफ दिल्ली में एक और संजो के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed